कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। मेट्रो के शो योर टैलेंज पहल के तहत रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर रायमा डांस एकेडमी संस्था के सहयोग से नृत्य और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बाल कलाकारों के मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों को देखकर उनकी प्रतिभाओं से दर्शक हतप्रभ रह गए। फिल्मी गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। कानपुर मेट्रो ने नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए शो योर टैलेंट नाम से एक पहल की शुरूआत की। कलाकारों ने कहा कि कानपुर मेट्रो न केवल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि साहित्य, संस्कृति एवं कला को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...