आगरा, जनवरी 12 -- बेरोजगार युवक को मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने कर्जा लेकर रकम दी थी। जब नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। किरावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ठगी की है। किरावली के गांव गुढ़ा निवासी गजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी पहचान ग्राम गहर्रा कलां (कागारौल) निवासी सुशील कुमार से हुई। वह नौकरी के लिए आवेदन कर रहा था। यह जानकारी सुशील कुमार को हो गई। उससे कहा कि मेट्रो में ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। अच्छा वेतन मिलेगा। उसके रिश्तेदार मेट्रो में उच्च पद पर तैनात हैं। उनकी बहुत चलती है। एक फोन पर काम हो जाएगा। इस काम के एवज में खर्चा आएगा। वह तैयार हो गया। घरवालों को बताया। उन्होंने जैसे-तैसे रुपय...