आगरा, जनवरी 11 -- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में होगी। नगर निगम सचिवालय ने बैठक के संबंध में सूचना जारी कर दी है। बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम परिसर में आगरा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को जमीन देने संबंधी प्रस्ताव पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। कार्यकारिणी की बैठक दोपहर करीब 12 बजे प्रारंभ होगी। इसमें नगर निगम के अधिकारियों की ओर से पहला प्रस्ताव मेट्रो के लिए जमीन देने के संबंध में पेश किया जाएगा। दरअसल, आगरा मेट्रो का निर्माण एमजी रोड पर भी हो रहा है। यहां मेट्रो का दूसरा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने मेट्रो के सिस्टम रूम आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि की आवश्यकता है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यहां लगभग 48.07x20.80 व...