नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो कॉरिडोर पर लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाएं एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मेट्रो कॉरिडोर पर लगे केबल को बदलने का फैसला किया है। इसके लिए निगम ने सबसे ज्यादा केबल चोरी की घटनाओं वाले विभिन्न कॉरिडोर को चिह्नित करते हुए कुल 175 किलोमीटर की लंबाई वाली कॉपर केबल बदलने का निर्णय लिया है। इन जगहों पर कॉपर केबल की जगह एल्युमिनियम से बनी केबल लगाई जाएगी। DMRC के अनुसार इस पहल का मकसद केबल चोरी की घटनाओं को रोकना है। इस दौरान 32.59 करोड़ की लागत से 33 किलोवाट के 175 किलोमीटर केबल बदले जाएंगे।इस वजह से चोरों के निशाने पर रहते हैं कॉपर केबल इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए DMRC ने बकायदा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.