झांसी, मई 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपीएमआरसी ने कानपुर मेट्रो के पूरे रूट का किराया तय कर दिया है। अब आईआईटी से नौबस्ता तक पूरे 21 स्टेशनों तक सफर करने के लिए अधिकतम 60 रुपये देने होंगे। न्यूनतम किराया पहले की तरह 10 रुपये ही होगा। यूपीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों की संख्या के हिसाब से तय किए गए किराये को अपडेट कर किराया सूची जारी की है। 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी जनसभा स्थल से बटन दबाकर अंडरग्राउंड सेक्शन के मेट्रो स्टेशन नयागंज से यात्री सेवा विस्तार का शुभारंभ करेंगे। 31 मई से यात्रियों को आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्रा करने की सुविधा मिलने लगेगी। आईआईटी से नौबस्ता एक घंटे का सफर 35 मिनट में होगा पूरा आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो का सफर 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। वहीं, आईआईटी से कानपुर सेंट्रल का सफर 25 मिनट में पूरा होगा। सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.