नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के निर्देश पर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने मेट्रो के निर्माणाधीन स्थलों के आसपास धूल की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसका मकसद निर्माणाधीन कॉरिडोर के आसपास धूल के कारण प्रदूषण को बढ़ने से रोकना है। इसी क्रम में डीएमआरसी ने शुक्रवार को फेज चार में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के आजादपुर से अशोक विहार तक प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर पानी का छिड़काव और साफ-सफाई की गई। इसके अलावा क्षतिग्रस्त फुटपाथों का मरम्मत कार्य किया गया। साथ ही डिवाइडर पर जहां मिट्टी थी वहां पानी का छिड़काव किया गया। डीएमआरसी का कहना है कि निर्माणाधीन स्थलों पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.