पटना, सितम्बर 16 -- पटना मेट्रो के परिचालन को लेकर रेड लाइन के तीन स्टेशनों का सीएमआरएस निरीक्षण मंगलवार को पूरा कर लिया गया। इसके बाद सीएमआरएस द्वारा जल्द ही पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मेट्रो रेल के संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को मेट्रो डिपो, रॉलिंग स्टॉक (मेट्रो ट्रेन) और प्राथमिक कॉरिडोर के तीनों स्टेशनों का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रॉलिंग स्टॉक, स्टेशन सुविधाओं एवं डिपो के हर एक बिंदु की गहनता से समीक्षा की और सुरक्षा, संरक्षा व परिचालन मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण में रॉलिंग स्टॉक (मेट्रो ट्रेन) को 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला कर सभी मानकों पर जांच की गई। इसके बाद उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह पटना मेट्रो रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.