बिजनौर, फरवरी 11 -- मेटा कंपनी के अलर्ट और उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता से बिजनौर में एक युवती की जान बच गई। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से मिले निर्देश पर कोतवाली सिटी पुलिस ने मात्र 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को आत्महत्या करने से रोक लिया। 10 फरवरी की शाम बिजनौर की एक युवती ने कीटनाशक दवा पीते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने सुसाइड नोट दिखाते हुए अपनी पीड़ा साझा की। इस पोस्ट की जानकारी मेटा कंपनी ने तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल के जरिए दी। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय सोशल मीडिया सेंटर ने युवती की लोकेशन ट्रेस कर बिजनौर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला उप निरीक्षक टीम के साथ मात्र 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। युवती के परिजनों ने समय पर मदद पहुंचाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.