गंगापार, फरवरी 15 -- मेजा-कोरांव मुख्य मार्ग से जवाहर नवोदय मेजा खास व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क उबड़-खाबड़ होने से दोनों विद्यालयों तक पहुंचना दूभर है। मुख्य मार्ग से जंगली रास्ते से लगभग एक किलोमीटर 100 मीटर लंबी सड़क जवाहर नवोदय स्थापना के पहले अनगढ़ पत्थरों से बनाई गई है। यह अनगढ़ पत्थर जगह-जगह दब चुका है, जिससे सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहन जब भी जाते हैं, उनके साकर व एक्सल टूट जाते हैं। जवाहर नवोदय मेजा खास के प्राचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मेजा खास बाजार से जब भी कोई जरूरी सामान स्कूल के लिए चलता है, अक्सर रास्ते में पलट जाता है, बताया कि कक्षा छह से लेकर 12 तक में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं की संख्या छह सौ है, इनके अभिभावक जब भी विद्यालय पहुंचते हैं, सड़क की दुर्दशा देख बहुत व्यथित हो जाते हैं। प्रा...