गंगापार, जनवरी 30 -- विकास खंड मेजा की नौ साधन सहकारी समितियों में तीन को छोड़ अन्य छह समितियों में खाद का वितरण हो रहा है। एडीओ कोआपरेटिव मेजा सच्चिदानंद द्विवेदी ने बताया कि साधन सहकारी समिति पथरा, तेन्दुआ कला व लक्षनपुर में खाद नहीं है, जबकि नेवढ़िया, खूंटा, ईटवा कला, पीपरांव, कोहड़ार सहित छह समितियों में खाद का वितण हो रहा है, जिन तीन समितियों में खाद नहीं है, वहां जल्द खाद पहुंच जाएगी। बताया कि पथरा, तेन्दुआ कला, लक्षनपुर समिति का धन जमा है, प्रयागराज के माघ मेले की वजह से खाद नहीं समय पर नहीं पहुंच पा रही है। लखनपुर गांव के किसान राजीव तिवारी ने बताया कि खेतों में बोई गई फसल की दूसरी सिंचाई हो चुकी है, तेन्दुआ समिति में खाद न होने से संबधित किसानों को खाद के लिए प्राईवेट दुकानों का चक्कर काटना पड़ रहा है। नेवढ़िया समिति के किसान खाद होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.