गंगापार, जून 22 -- जरा सी बारिश होने के बाद बरसैता गांव के सामने नाले पर बनी पुलिया की सड़क धंस गई, जिससे आवागमन में यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। सड़क धंस जाने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मेजारोड कोहड़ार मार्ग पर बरसैता नाले पर बाढ़ के समय टोंस नदी का पानी भर जाता है, स्थानीय लोगों की मांग पर निवर्तमान सांसद डॉ रीता जोशी ने सांसद निधि से नाले पर पुल व सड़क के नाम पर करोड़ों रूपए की मंजूरी दे रखी थी, इस करोड़ों रूपए से पुल व इस पर सड़क का निर्माण किया गया। पुल व सड़क निर्माण के समय क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तिवारी ने सवाल उठाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन ठेकेदार व कार्यदाई संस्था की जांच नहीं की जा सकी। आनन-फानन में करोड़ों रुपये से पुल व इसके दोनों ओर मिट्टी डालकर सड़क बना दी गई, लेकिन मिट्टी को पूरी तरह बैठाया नहीं जा सका। बरसै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.