प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और ग्रामीण इलाकों से मुंबई व बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने 13201/02 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर स्टेशन तक कर दिया है। यह सुविधा 24 सितंबर से लागू होगी। अब इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज ज़िले के मेजा, मांडा, शंकरगढ़ और छिवकी स्टेशनों पर भी रहेगा, जिससे यात्रियों को मुंबई और राजगीर तक की यात्रा में सीधी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2:45 बजे चलेगी और अगले दिन रात 12:10 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद यह पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा होते हुए सुबह 3:00 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में राजगीर से रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.