गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में युवाओं और स्कूली बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हॉकी में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में महामाया स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को महामाया स्टेडियम में जूनियर वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले की कई स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया। शंभू दयाल इंटर कॉलेज और गुरुकुल स्कूल के बीच हॉकी का मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और तकनीकी कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। दोनों टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.