जहानाबाद, अगस्त 29 -- अरवल, निज संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल तेजपुरा अरवल में धूमधाम से मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प भी चढ़ाए गए। राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या धर्मेंद्र कुमार ने मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। छात्रों द्वारा क्रिकेट, स्केटिंग, डॉसबॉल, खो-खो, जलेबी रेस, बोरा दौड़ इत्यादि विभिन्न प्रकार के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नागरिकों के बीच खेल भावना और शारीरिक फिटने...