मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी, एक संवाददाता। भारतीय सेना के आरमर्ड कोर के सेवानिवृत्त मेजर जनरल शैलजानन्द झा (रिटायर्ड) को मधुबनी पूर्व सैनिक सेवा परिषद का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान थलसेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के बैचमेट रह चुके हैं। मेजर जनरल झा ने अपने सैन्य जीवन में आरमर्ड कोर में उल्लेखनीय योगदान दिया है। टी-90 टैंकों की पहली खेप रूस से भारत लाने की प्रक्रिया उनके निर्देशन में पूरी हुई थी, जिसे भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। वे 13 आरमर्ड यूनिट के कमांडेंट भी रह चुके हैं और टैंक युद्ध के विशेषज्ञ के रूप में उनकी पहचान रही है। परिषद के अध्यक्ष एवं कारगिल युद्ध के नायक ग्रुप कैप्टेन आई.बी. ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुंचा और उन्हें संरक्षक पद स्वीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.