सीवान, अप्रैल 15 -- सीवान, हिप्र। जिले में मौसम में बदलाव होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। इससे किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हु्आ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ की संभावना है। इन सभी मौसमी कारकों के कारण सीवान के साथ-साथ अन्य जिलों में मौसम में 19 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी है। अगले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन, बिजली गिरने व 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, सीवान से सटे सारण सहित अन्य जिलों में सोमवार को मेघ गर्जन के साथ हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हु...