बेगुसराय, जुलाई 13 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेघौल गांव के पुबारी टोला स्थित शिवमन्दिर में रविवार को विधि विधान के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस कार्यक्रम को लेकर गांव में भक्ति का माहौल है। बताते चलें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन दिन पहले शुक्रवार को हुई। विद्वान पंडितों की टीम के द्वारा वैदिक विधि विधान से प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ। इस शिवमन्दिर में पहले से स्थापित शिवलिंग के खंडित हो जाने के कारण पूजा-पाठ का कार्यक्रम बंद था। इस मंदिर के संस्थापक के वंशजों द्वारा पहले शिव मंदिर का नए सिरे से जीर्णोद्धार करवाया गया। उसके बाद शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.