हरिद्वार, फरवरी 6 -- शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के संकल्प के साथ प्रशासन ने शनिवार को प्रस्तावित मेगा स्वच्छता अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को विकास भवन परिसर से 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने ग्राम पंचायत स्तर तक निगरानी तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 से लगातार चल रहे स्वच्छता अभियान को अब व्यापक जनअभियान का स्वरूप दिया जा रहा है। शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सफाई अभियान चलेगा। इसकी प्रगति पर नजर रखने के लिए जियोटैग फोटो और ब्लॉक स्तर पर रिपोर्टिंग व्यवस्था भी लागू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.