सहारनपुर, फरवरी 18 -- 22 फरवरी को दीवानी कचहरी में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के लिए प्रचार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन जिले के विभिन्न तहसीलों, गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर शिविर का प्रचार प्रसार करेगा। इसी सिलसिले में जिला जज सतेंद्र कुमार के निर्देशन में अपर जिला जज शाश्वत पांडेय, त्रिभुवन नाथ व पूर्ण कालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्देश दिए कि मेगा शिविर के लिए लाभार्थियों को चिन्हित करें। इससे अधिक से अधिक लाभ लाभार्थियों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि साथ ही लाभार्थियों की सूची भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेजे। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और राजस्व विभाग सहित जनपद के सभी प्रमुख विभागों के स्...