कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को कैंट के आर्मी कैवलरी ग्राउंड में पूर्व सैनिक मेगा रैली में एक हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा और उन्नाव जिलों के भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि कानपुर कैंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर दीपक ऋषि, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अतुल कुमार (सेनि.) निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास रहे। 12 सिख लाइट रेजीमेन्ट के हवलदार हरपाल के नेतृत्व में 16 सैनिकों ने पाइप बैंड डिस्प्ले पेश किया। सेना पेन्शन विभाग, ईसीएचएस, बैंक, जिला सैनिक कल्याण, सैनिक कल्याण निगम, चिकित्सा प्राधिकरण और सूचीबद्ध अस्पतालों की डेस्क पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को पेन्शन, दिव्यांग प...