वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर मेजर रीडेवलपमेंट कार्य होगा। इसके लिए 5 फरवरी से 21 मार्च तक (45 दिन) का मेगा ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से पटना होकर जाएगी। उन्होंने बताया कि गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (वाया मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और वाया सुलतानपुर) पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी इसी स्टेशन से ओरिजिनेट भी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.