औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। विकास खंड सभागार औरैया में अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवा स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की भी विस्तृत जानकारी दी और युवाओं से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जिले में समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने उद्यमियों को विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के ल...