औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नुमाइश मैदान के सामने पुरानी लकड़ी मंडी मैदान में मेगा कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में किसान, समूह सखी और लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह ने किया। उन्होंने किसानों को कृषि ऋण योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसान आधुनिक खेती और स्वरोजगार के लिए बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद आलम ने बैंक की कृषि एवं स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उप महाप्रब...