लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में घायल युवक का जटिल ऑपरेशन किया। मेगाप्रॉस्थेसिस के साथ घुटना प्रत्यारोपण किया। अब मरीज फिर से चल-फिर सकेगा। हरदोई निवासी 26 वर्षीय युवक दिसंबर 2024 में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था जिसमें उसके बाएं घुटने को चोट पहुंची थी। उसने पहले दो बार सर्जरी कराई थी। लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ। घुटने की गतिशीलता और कार्यक्षमता में कोई सुधार नहीं हुआ। जब स्थिति बिगड़ती गई। मरीज को चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ गई। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू हड्डी रोग विभाग आए। यहां डॉ. नरेंद्र सिंह कुशवाहा, जटिल घुटना प्रत्यारोपण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.