यवतमाल, फरवरी 9 -- महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से सोमवार को एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के हेडमास्टर को अपने ही स्कूल में एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि पुलिस ने कथित तौर पर हेडमास्टर को 13 साल की छात्रा का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 47 वर्षीय आरोपी घाटंजी तालुका के एक जिला परिषद स्कूल का हेडमास्टर है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बीते 1 मई 2025 और इस साल भी 5 फरवरी को छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।मेकअप का सामान देकर बहलाया पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने लड़की को फल और मेकअप का सामान देकर बहलाया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.