मऊ, दिसम्बर 7 -- पहसा(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेउड़ी में शनिवार की देर रात ओवर टेक करते समय दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हलधपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेउड़ी निवासी 17 वर्षीय आदर्श गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता और 18 वर्षीय आलोक गिरी पुत्र राजेश गिरी गहरे दोस्त थे। दोनो एक ही विद्यालय और कोचिंग में साथ ही पढ़ते थे। शनिवार की देर रात दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से अंदर घुस गए। इससे ट्रक चालक जब तक रोकते चक्का दोनों के ऊपर चढ़ गया। वहीं बाइक सवार हेलमेट नही लगाए हुए थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इ...