संतकबीरनगर, मार्च 25 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल के उत्तरपट्टी वार्ड का हाल बद से बदतर हो गया है। सोनौरा बाईपास को जोड़ने वाली वार्ड की मुख्य सड़क टूटकर जर्जर हो गई। जगह-जगह कंकरीट फैले हुए हैं। कुछ जगहों पर लोग गड्ढों में ईंट भर दिए हैं। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। गंदी नाली और जल-निकासी की समस्या से हर रोज लोग दो-चार हो रहे हैं। साफ-सफाई व गंदगी से किसी भी समय संक्रामक रोग फैलने के आशंका से वार्डवासी भयभीत हैं। जानकारी के बाद भी जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। इसे लेकर वार्ड के लोगों में गुस्सा है। उत्तरपट्टी मोहल्ला की पड़ताल में मुख्य सड़क पर नगर पंचायत ने अब तक कोई कार्य नहीं कराया है। सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शीतला माता मंदिर से सोनौरा बाईपास के बीएमसीटी मार्ग को यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.