जमशेदपुर, जुलाई 3 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेलवे संस्थान चुनाव में अब तक के परिणाम में मेंस कांग्रेस का कब्जा रहा। चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा के अनुसार, दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय कोलकाता गार्डेनरीच और खड़गपुर रेलवे संस्थान के चुनाव में सभी सीटों पर मेंस कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। जोनल चुनाव में जीत से मेंस कांग्रेस के प्रति कर्मचारियों का विश्वास सामने आया। इससे टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस समर्थ रेलकर्मी उत्साहित हैं। मिश्रा ने बताया, जोन के सबसे बड़े रेलवे संस्थान की सभी 9 सीट पर मेंस कांग्रेस का कब्जा रहा जबकि खड़गपुर के रवीन्द्र संस्थान के चुनाव परिणाम में भी मेंस कांग्रेस पैनल का कब्जा हो गया। मालूम हो कि, टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल में रेलवे संस्थान का चुनाव 5 जुलाई को है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.