देवरिया, अगस्त 11 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। 33 हजार की मेन लाइन में फाल्ट होने के चलते शनिवार की रात बारह बजे के लगभग आपूर्ति बंद हो गई। जिसके चलते उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। मेन लाइन बंद होने से डेढ़ सौ गांवों में अंधेरा छा गया। जिसके बाद कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद 16 घण्टे बाद आपूर्ति बहाल हुई। तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति कसया सब स्टेशन से आती है। लंबी दूरी होने के चलते आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। कुशीनगर जनपद के रामाभार पुल के निकट तैंतीस हजार की मेन लाइन पर घास फूस होने के चलते शनिवार की रात में 12 बजे के लगभग लाइन फाल्ट हो गई। कर्मचारियों के काफी प्रयास के बाद तार जोड़ा जा सका। रविवार की सुबह11:00 बजे के लगभग में लाइन चालू हो गई ,लेकिन रोस्टिंग होने के कारण रविवार के 3:40 के बाद आपूर्ति बहाल हुई । तब जाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.