मुंगेर, दिसम्बर 4 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं बुनियाद केंद्र संग्रामपुर की ओर से दिव्यांगजन सम्मान समारोह एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन ने किया। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के सेंटर मैनेजर अमित कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट अतुल कुमार सिंह, लेखपाल अमित कुमार, अनिशा कुमारी, बेबी कुमारी और कुंदन कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने भाग लिया। मेढक दौड़ प्रतियोगिता में पीयूष राज प्रथम, नाकू द्वितीय और पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ में साहिल प्रथम, किस्टू द्वितीय और आराध्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। घड़ी...