आरा, फरवरी 13 -- बिहिया। जगदीशपुर स्थित पावर ग्रिड में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिहिया, जगदीशपुर, हेतमपुर, दुल्हिनगंज, गड़हनी और चरपोखरी क्षेत्रों में दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सहायक अभियंता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के समय से पूर्व लोग अपने आवश्यक कार्य निपटा लें ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...