पाकुड़, मार्च 8 -- पाकुड़। शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति सेवा बीते गुरुवार से बंद रहने के कारण पानी के लिए त्राहिमाम मच गयी है। पीएचईडी विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे पानी की सप्लाई दो दिन से पाइप लाइन मरम्मती को लेकर बाधित है। मरम्मति का कार्य भी किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में अचानक चार-पांच दिन पानी बंद होने से लोगों को चापानल व पानी की बोतल खरीदना पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि रविवार तक शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना चालू कर दिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को काम बंद देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि विभाग पानी सप्लाई को दुरुस्त करने में ठोस कदम नहीं उठा रहे है। मार्च के महीने की शुरुआत में ही पानी के लिए शहरवासी परेशान है। अगर यही हाल रहा तो अप्रैल, मई, जून में और भी दिक्कतों में लोग पड़ सकते हैं। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.