बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- मेंटेनेंस के कारण 5 दिनों तक बंद रहेगा राजगीर रोपवे विश्व शांति स्तूप तक पहुंचने में पर्यटकों को होगी परेशानी फोटो - रोपवे: राजगीर रोपवे। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर के विश्व शांति स्तूप तक पर्यटकों को हवा में सैर कराते हुए पहुंचाने वाला आठ सिटर रोपवे 10 से 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इसका संचालन अस्थायी रूप से रोका गया है। बुधवार को भी यह सुविधा सिर्फ आधे दिन तक ही चल सकी। उन्होंने कहा कि रोपवे का मेंटेनेंस कार्य सीआरएसपीएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। यदि मरम्मत कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सेवा को समय से पहले भी शुरू किया जा सकता है। छठ और रामनवमी पर्व के बाद राजगीर में पर्यटकों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ...