आरा, फरवरी 19 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार संबंधित फीडर में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किए जाने के कारण सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश कर्मियों को दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को लेकर सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...