नई दिल्ली, फरवरी 8 -- बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक जानते में अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के चलते अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते थे। इमरान ने कई फिल्मों में काम किया और उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन उन्होंने एक दशक से भी पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें वैसे रोल नहीं मिल रहे थे जैसे वह चाहते थे। इस दौरान एक्टर ने तलाक और मेंटल हेल्थ की लड़ाई का सामना किया। एक नए इंटरव्यू में, इमरान ने बताया कि कैसे मेंटल हेल्थ की 'समस्या' ने उन्हें अपनी जिंदगी में बदलाव करने पर मजबूर किया।'मुझे मेंटल हेल्थ की समस्या हुई थी' दरअसल, इमरान खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान से बात करते हुए, इमरान ने याद किया कि उस दौर में उन्हें एहसास हुआ कि उनकी जिंदगी में कुछ भी सही नहीं था, जिसे उन्होंने 'व...