रामपुर, अगस्त 3 -- ब्रह्म समर्पित ब्राहम्ण महासभा की ओर से शनिवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में आगामी 17 अगस्त को होने वाले ब्राहम्ण महासभा के स्थापना दिवस को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान ब्राहम्ण महासभा के विस्तार करते हुए मृदुल शर्मा को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और वंदना शर्मा को महिला प्रकोष्ठ का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभा में जिलाध्यक्ष प. रामबाबू शर्मा, सुमन कौशिक, रामौतार शर्मा, विनोद शर्मा ,अनिता शुक्ला ,कमल कुमार शर्मा ,विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ,डा. निधि शर्मा ,अपूर्वा शर्मा ,माही शर्मा ,कंचन शर्मा ,अनु कौशिक ,मयूरी शर्मा ,परिणिता शर्मा ,दीपा ,हिमानी शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...