हाथरस, जनवरी 3 -- हाथरस। किसानों के खेत से मिट्टी के नमूने लेकर उसकी जांच के बाद रिपोर्ट कार्ड वितरण करने का शासन की ओर से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद अब खरीफ और रबी सत्र में मृदा के 14 हजार नमूने एकत्रित किये गये। जिसमें से 10 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा चुका है। मिट्टी के नमूने का अंतिम परिणाम आने से पहले नौ प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। इस सबके बाद किसानों को मृदा कार्ड जारी किया जाता है। जिसके आधार किसानों को अपने खेत में उर्वरकों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण के लिए सबसे पहले क्षेत्र में जाकर फील्ड कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के खेत से रेंडम सेंपल लिए जातें हैं। जिसके लिए खेत के चारों कोनों और बीचोंबीच से छह इंच का गड्डा कर एक पॉलिथिन में पांच सौ ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.