फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 12 जून तक होगा। शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो गयी। कृषि एवं सहयोगी विभाग के अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों की संयुक्त टीम निर्धारित अवधि में 135 ग्राम पंचायतों में किसानों को जागरूक करेगी। किसानों के लिए लाभकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार को इस अभियान के तहत विकास खंड कमालगंज के लौआ नगला मानपट्टी, महरूपुर बीजल, गदनपुर देवराजपुर, विकास खंड नवाबगंज के कनासी, ज्योना, त्योरी इस्माइलपुर, राजेपुर ब्लाक के गांधी, निविया, उजरामऊ, नयागांव में गोष्ठी आयोजित की गयी। लौआ नगला मानपट्टी और गदनपुर देवराजपुर में उपकृषि निदेशक बीके सिंह ने किसानों को खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों की बुवाई संतुलित खाद के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.