बिजनौर, दिसम्बर 6 -- बिजनौर। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र नगीना पर कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उपकृषि निदेशक डा० घनश्याम वर्मा द्वारा गोष्ठी में आए किसानों को विश्व मृदा दिवस के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में मृदा की उर्वरा शक्ति को बचानें बढ़ाने के लिए मृदा की जांच अवश्य करायी जानी चाहिए तथा परीक्षणोपरान्त प्राप्त परिणामों के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग किया जाना चाहिए। साथ ही फसलों में समेकित पोषक तत्वों के प्रयोग को महत्व विषय पर कृषकों से संवाद किया गया। गोष्ठी में उपस्थित किसानों से आग्रह किया गया कि मृदा में जीवांश कार्बन की बढोत्तरी के लिए वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद जैव उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ाया दिया जाए। वहीं जनपद के विकास खण्ड जलीलपुर के जवाहर नवो...