गया, अप्रैल 7 -- जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत धान परती भूमि प्रबंधन व किसानों का सशक्तिकरण के तहत किसानों की बैठक की गई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से आये टेक्नीशियन राम कुमार मीना और प्रक्षेत्र सहयोगी श्रीकांत चौबे ने गुलरियाचक गांव में किसानों को विभिन्न उन्नत कृषि उपायों की जानकारी दी गई। कम अवधि की सीधी बुआई धान एवं मेड़ पर अरहर लगाने की उन्नत तकनीक के संबंध में किसानों के साथ रणनीति तैयार की गई। ताकि आगामी फसलों में किसान अधिक पैदावार कर सके। धान-परती किसानों के खेत का फसल कटाई का डाटा लिया गया। इस कार्य से किसानों की आय एवं आजीविका में काफी सुधार हुआ है। मृदा उर्वरता जांचने के लिए चना, मसूर और कुसुम के किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लिया गया। इस कार्यक्रम में मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.