रामगढ़, मार्च 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए परियोजना में पीआर के पद पर पदस्थापित मृत सीसीएल कर्मी विनय कुमार सिंह की पत्नी राधा देवी ने दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना पर बैठी रही। राधा देवी के साथ उसकी दो नाबालिग पुत्री 12 वर्षीय पुत्री लवली और 8 वर्षीय साक्षी भी धरना पर बैठी रहीं। राधा देवी ने गुरुवार को दूसरे दिन भी मांग पूरा नहीं होने तक क्रमवार आंदोलन जारी रखने की बात कही है। बता दें राधा देवी अपनी दो नाबालिग पूत्री के साथ पति विनय कुमार सिंह के मृत्यु के बाद उसे नौकरी देने, सीएमपीएफ, ग्रेच्युटी, लाइफ कवर स्कीम, बोनस, छुट्टी आदि का बकाया पैसा का भुगतान करने की मांग को लेकर गिद्दी ए परियोजना कार्यालय समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.