लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मृत युवक की इंस्टाग्राम आईडी का दुरुपयोग कर ठगों ने एक युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगदी और सोने के जेवर ठग लिए। मामला सामने आने पर आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया और इनकार करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। फैजुल्लागंज निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी 'लक्ष्य' नाम की आईडी से बातचीत करता था। बातचीत के दौरान उसने नौकरी का लालच देकर युवती से अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने युवती को डराकर कैसरबाग से हरदोई जाने वाली बसों के जरिए सोने के तीन चेन, दो अंगूठियां, छह झुमके, एक टॉप और दो सोने के लॉकेट भी मंगवा लिए। जब पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने जिन खातों में रुपये भेजे गए थे, उनकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.