छपरा, जून 22 -- रिविलगंज प्रखंड के भादपा नया बस्ती छपरा , हमारे संवाददाता। शहर से सटे रिविलगंज प्रखंड की मोहब्बत परसा पंचायत के भादपा नई बस्ती गांव की रहने वाली महिला की भी गजब कहानी है। जिस महिला को मृत समझकर घरवालों ने श्राद्ध कर दिया वही जिन्दा घर लौटी तो घर और गांव के लोग अचरज में पड़ गए। रामस्वरूप राय की 45 वर्षीय पत्नी रामा देवी मई मे अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर 26 मई को सरयू नदी किनारे थाना घाट से पूरब एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शव का हुलिया रामा देवी से काफी हद तक मेल खाता था। शव सड़ चुका था, जिससे पहचान पूरी तरह सुनिश्चित करना मुश्किल था, फिर भी परिजनों ने उसे ही रामा देवी मान लिया। उसका श्राद्ध कर दिया लेकिन वह अचानक 22 जून को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.