देवरिया, दिसम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में तैनात महिला बीएलओ की मौत का कारण एसआईआर कार्य को लेकर दबाव होना बताते हुए आक्रोश जताया। रविवार को शहर के सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने मृत बीएलओ के प्रति कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार से उनके परिजनों को एक करोड़ व नौकरी देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिना किसी तैयारी के आनन-फानन में एसआईआर की घोषणा कर दी गई। जिससे काम के बोझ तले बीएलओ दब गए हैं। चुनाव आयोग के इसी फैसले की वजह शिक्षामित्र/बीएलओ रंजू दुबे की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मृत बीएलओ के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। उन्होंने कहा कि आयोग इस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.