गिरडीह, सितम्बर 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सुनीता कुमारी एवं भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार के प्रयास से मृत प्रवासी मजदूर की पत्नी को श्रम विभाग द्वारा मुआवजा राशि के तौर पर 50 हजार रुपया दिया गया। बताते चलें कि जामतारा पंचायत के पिंडीटांड़ निवासी सूरज महतो की मौत 5 अगस्त 2025 को ओडिशा स्थित टाटा स्टील कंपनी में कार्य के दौरान एक दुर्घटना में हो गई थी। घटना की खबर पर मृतक के घर पहुंचे जिप सदस्य एवं भाजपा नेता ने परिजनों को मुआवजा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया था। साथ ही आवश्यक कागजात श्रम विभाग में जमा कर जल्द से जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की थी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद श्रम विभाग ने सोमवार को मृतक की पत्नी सावित्री देवी के खाते में पचास हज़ार राशि भेज दी। मुआवजा की राशि खाते में आने की जानकारी होने पर परिजनों ने जिप सदस्य एवं भाजपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.