धनबाद, जनवरी 10 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सेल चासनाला कोल वाशरी के टू पी हॉपड में गुरुवार की देर शाम कोयला अनालोड के बाद हाइबा की चपेट में आने से हाइक चालक शंकर वर्मा की मौत के बाद मृतक के आश्रित को मुआवाजा व नियोजन देने की मांग को लेकर विभिन्न यूनियन नेताओं ने पूरे सेल चासनाला का कार्य ठप कर दिया था। शुक्रवार को कोल वाशरी कार्यालय में प्रबंधन एवं यूनियन नेताओं के बीच घंटों मैराथन वार्ता चली। जिसके बाद मृतक के आश्रित को 12 लाख मुआवजा व ठेका के तहत नियोजन देने पर सहमति बनी। जिसमें मृतक के आश्रित को ट्रांसपोर्टर द्वारा 10 लाख रुपये का चेक तथा अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपये नगद दिया गया। जबकि दो लाख रुपये अन्य के सहयोग से दो दिनों के अंदर दिया जाएगा। वही मृतक के पुत्र सुमित वर्मा को ठेका के तहत नियोजन दिया जाएगा। जिसके बाद पाथरडीह पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.