संभल, फरवरी 4 -- ऑनलाइन बीमा की दुनिया में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। आन लाइन प्लेटफार्म के जरिए टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी कराकर बीमा क्लेम हड़पने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में ऐसा सच सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। जिस व्यक्ति के नाम पर बीमा कराया गया था, उसकी मौत पॉलिसी जारी होने से पूरे 45 दिन पहले ही हो चुकी थी। दस्तावेजों में न सिर्फ मौत की तारीख बदली गई, बल्कि ढाई साल बाद बीमा क्लेम भी पेश कर दिया गया। गहन जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने पर बीमा कंपनी ने नामिनी के खिलाफ मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ के प्रतिनिधि उमेश कुमार ने असमोली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि गांव गरवारा निवासी प्रकाश के नाम से ऑनलाइन बीमा आवेदन किया गया था। आवेदन के दौरान यह घोष...