पटना, जनवरी 27 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर कौओं के मरने को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच के लिए सैंपल रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी कोलकाता भेजा था। जांच में संक्रामक अथवा अधिसूचित रोग, एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि नहीं हुई है। विभाग ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि पिछले दिनों भागलपुर (नवगछिया), पटना (पटना सदर) एवं दरभंगा (नगर निगम क्षेत्र) में कुछ स्थानों पर कौओं की असामान्य मृत्यु की सूचना मिली थी। इस पर राज्य के पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना ने मृत कौओं के नमूनों को वैज्ञानिक जांच के लिए कोलकाता की लैब में भेजा था, जिससे पुष्टि हुई कि वर्तमान में राज्य के इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की महामारी या बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी की स्थिति नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.