मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रेकवारेडीह के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत के बाद शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकवारेडीह गांव निवासिनी 16 वर्षीय श्वेता शनिवार को रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...