संभल, दिसम्बर 3 -- विकासखंड के गांव आनंदपुर में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव आनंदपुर निवासी ग्रामीण द्वारिकी ने डीपीआरओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि सड़क दुर्घटना में उसके इकलौते बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को आवेदन किया था। आवेदन के साथ बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी लगाई थी। सरकारी प्रक्रिया के तहत बेटे के मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत थी, लेकिन सचिव की ओर से उसके साथ अभद्रता की गई। प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर सचिव ने एक हजार रुपये की मांग की। रुपये न दिए जाने पर अभी तक प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूरे मामले में जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.